अमीनों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_29.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व
में अपनी मांगो को लेकर कार्य बहिष्कार कर कचेहरी में धरना प्रदर्शन किया
और एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजा। धरने को
सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा
राजस्व विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का निदान आज तक नही किया गया
है। उन्होने कहा कि अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के
राजस्व संग्रह अमीन 29 अगस्त से तहसील के सभी मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर
रहे हैं। लेकिन इस प्रदर्शन का असर प्रदेश सरकार पर नही पड़ रहा है। इसके
अलावा तहसील हैदरगढ़ के अध्यक्ष मो. रजा रामसनेहीघाट के वृजमोहन सिंह,
सिरौलीगौसपुर के धर्मेन्द्र सिंह, रामनगर के बांके लाल और फतेहपुर के
वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तहसील मुख्यालयों पर संग्रह अमीनों ने
प्रदर्शन किया। इस मौके पर उनके साथ में जिला महामंत्री विनोद कुमार
अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।