aajtaktimes

विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है।
हमारा कार्यकर्ता बहुत कर्मठ, पारिश्रमी, और ईमानदार कार्यकर्ता है 2012
में इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी और
हमें आशा ही नहीं विश्वास है कि 2017 में पुनः यही कार्यकर्ता प्रदेश में
पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करेंगे। उक्त विचार हैरगढ, विधान सभा
क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य
अतिथि पधारे ग्राम्य विकास मंन्त्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने उपस्थिति
कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। कार्यक्रम के
आयोजक/कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ क्षेत्रीय सपा विधायक राममगन रावत ने सभी
का स्वागत करते हुये कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों के
सहयोग से मुझे विधायक के रूप में सेवा का अवसर मिला और हमने यथा सम्भव
आपकी सेवा की, और क्षेत्र का विकास करने का पूरा प्रयास किया। यही नहीं
हमने क्षेत्र के तमाम मुद्दों को विधान सभा में उठाकर उनका निराकरण भी
कराया। आगे भी ऐसे ही सदैव आपकी सेवा करता रहूँगा। प्राविधिक शिक्षा
मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मुस्तैद हो जाये,
और आने वाले चुनाव में विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब दें। प्रदेश के कृषि
राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने
आम आदमी के जरूरत के मुताबिक काम किया है इतना विकास कभी नहीं हुआ। पूर्व
सांसद रामनगर रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सच्ची हमदर्द समाजवादी
पार्टी है। सपा में सभी धर्म एवं जाति के लोगों का काम निस्वार्थ भाव से
होता है। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष डा.
कुलदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि आने वाली 2017 की चुनौती
का सामना करने के लिए एकजुट होकर पार्टी को मजबूती देने में जुट जायें।
सपा नेता पवन कुमार तिवारी के कुशल संचालन मे इस अवसर पर पूर्व कारागार
मंत्री राकेश वर्मा, सदर विधायक सुरेश यादव, जैदपुर विधायक राम गोपाल
रावत, एमएलसी राजेश यादव ‘‘राजू‘‘, धीरेन्द्र वर्मा, रामनाथ मौर्या,
इजहार हुसैन, हुमायूँ नईम, रिजवान, संजय, चौधरी अदनान सहित सैकड़ो
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 2964631169536783310

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item