aajtaktimes

अश्लीलता के आरोपी को ‘कुर्सी‘ से ‘कुर्सी’ पर बिठाने को बेकरार भाजपाई

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समूचे हिन्दुस्तान में राष्ट्र भक्ति, देश सेवा, संस्कार,
भारतीय संस्कृति के लम्बे चौड़े वक्तव्य देने वाली और स्वयं को देश का
कर्णधार बताने वाली भारतीय जनता पार्टी अब छात्रा के साथ अश्लील हरकत
करने वाले एक आरोपी को प्रत्याशी बनाने की फिराक में है। शायद भाजपा के
लिये ये बात कोई बड़ी नही होगी। भाई, जब कई आरोपों एवं मुकदमों से घिरे एक
व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी अपना प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। तो यदि
प्रत्याशी पर एक अश्लीलता का आरोप लग गया तो कौन सी बात बड़ी हो गयी। जनपद
बाराबंकी की विधानसभा कुर्सी पर भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले एक
अश्लीलता का आरोपी स्वयं को समाजसेवक बताकर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर
अपने आपको पेश करने में जुटा है। गौर करने वाली बात यह है कि यह आरोपी
दूसरों को शिक्षा और संस्कार सिखाने वाला रहा है।
 
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के ग्राम पोखरा निवासी साकेन्द्र
प्रताप वर्मा कुर्सी विधानसभा से भारतीय जनतीय पार्टी के लिये अपनी
दावेदारी पेश कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, साकेन्द्र के पिता रामकुमार
वर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र कार्यवाहक पद पर है।
श्री वर्मा के आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई अन्य राष्ट्रवादी
दिग्गजों से अच्छे सम्बन्ध भी बताये जाते हैं। दूसरों को नीतियों,
नियमों, संस्कारों, सुरक्षा आदि का पाठ पढ़ाने वाले शायद खुद अपनी औलाद को
संस्कार सिखाना भूल गये। बड़ी अजीब बात है। भारतीय जनता पार्टी की जिला
इकाई भी साकेन्द्र के कदमों तले जैसे पलक पावंड़े बिछाये पड़ी है। और तो और
बाराबंकी की सांसद प्रियंका सिंह रावत, जो कि स्वयं महिला हैं, सूत्रों
के अनुसार, उनका भी वरदहस्त साकेन्द्र के सिर पर है। ऐसे में जब हाकिम ही
गुनहगार को सरपरस्ती दे फिर नियम, कानून, नीतियों की बात करना भी बेवकूफी
होगी। घटना सन् 2011 के सितम्बर महीने की 21 तारिख की है। साकेन्द्र
प्रताप वर्मा बेनी राम इण्टर कालेज तहसील महमूदाबाद के पैंतेपुर में बतौर
अध्यापक तैनात थे। साकेन्द्र ने उक्त तारीख को अपने ही विद्यालय में
अध्य्यनरत एक कक्षा-10 की छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की।
इतना ही नही, अश्लील हरकत पर आमादा साकेन्द्र के इस कारनामें का जब
विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं को पता चला तो उन्होने विरोध किया। जिस
पर आपसी साठगांठ के चलते विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी अपने लाइसेंसी
रिवाल्वर निकालकर बच्चों को धमकाया था। ऊंची पहुंच एवं रसूख़ के चलते
मामला कुछ दिन में ठण्डा हो गया। इतना ही नहीं, साकेन्द्र की राजनीतिक
पहुंच के चलते कई शिक्षक संगठन भी इसके समर्थन में भी उतर आये। लेकिन
आश्चर्य है कि एक शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप लगता है और संगठन के नाम
पर दूसरों को सस्ंकार और शिक्षा देने वाले तमाम शिक्षक ऐसे व्यक्ति के
समर्थन में खड़े हो जाते हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो, इस घटना के बाद
साकेन्द्र ने अध्यापन कार्य ही छोड़ दिया।  आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के
लिये साकेन्द्र बाराबंकी जनपद की विधानसभा कुर्सी से बतौर भाजपा
प्रत्याशी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिससे न सिर्फ भाजपा की साख धूमिल हो
रही है। वरन् बेदाग आरएसएस पर भी दाग लगने शुरु हो गये हैं। हो सकता है
कि बाराबंकी की सांसद की नजर में दाग अच्छे हों। भाजपा कोई दूध की धुली
नही है। एक कहावत है जितना ही बड़ा मगरमच्छ होगा, उतना ही ज्यादा ताल
तलैइया साफ रहती है। पैसा और रसूख भाजपा में भी जमकर बोलता है। सूबा
सरकार में मंत्री नरेन्द्र वर्मा के गांव पोखरा के रहने वाले साकेन्द्र
के पिता रामकुमार वर्मा जनपद सीतापुर के कमलापुर स्थित एक इण्टर कालेज
में बतौर गणित के प्रवक्ता के रुप में कार्यरत रहे। उनकी ईमानदारी,
कर्तव्य परायणता, सादगी एवं कई अन्य गुणों के लोग आज भी कायल बताये जाते
हैं। लेकिन एक पिता अपने पुत्र के अन्दर संस्कार डालने में नाकाम हुआ।
ऐसे में भाजपा एक ऐसे चेहरे को जनप्रतिनिधि बनवाने के फिराक में है जो एक
किशोरी के साथ अश्लीलता करने से बाज नही आता। सोचने है कि ऐसा व्यक्ति
विधायक हुआ तो क्षेत्र में महिलाओं, किशोरियों, युवतियांे की सुरक्षा एवं
सम्मान कहां जायेगा।
अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नही किया है।
जो कुछ भी होगा वह पूर्ण रुप से पारदर्शी तरीके से होगा। भाजपा वसूलों पर
चलने वाली पार्टी है। उनसे समझौता नही किया जायेगा।
केशव प्रसाद मौर्या
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी

Related

UP 337767344113632375

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item