aajtaktimes

जायसवाल समाज का पौधरोपण व पौध वितरण कार्यक्रम जारी

जौनपुर। नगर जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर द्वारा 101 पौधरोपण व तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम के छठवें चरण का पौधरोपण किया गया। अजयनाथ जायसवाल की अध्यक्षता एवं इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के संयोजकत्व में मियांपुर के गोमती तट पर स्थित मंदिर के पास पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही आस-पास के लोगों को तुलसी का पौधा वितरित किया गया। इसी क्रम में आशुतोष जायसवाल, राकेश जायसवाल, राधेरमण जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये पौधरोपण पर बल दिया। इसी दौरान बताया गया कि इस कार्यक्रम का समापन 25 सितम्बर को होगा जहां बच्चों में पर्यावरण से सम्बन्धित लेख व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। अन्त में नगर से सटे बेलवा रामसागर के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार जायसवाल के अपहरण की निंदा करते हुये पुलिस प्रशासन से शीघ्र ही उन्हें बरामद करने एवं इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया गया। इस अवसर पर गौरव जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अनिल सहारा, सर्वेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, केके जायसवाल, अनूप जायसवाल, विष्णु सहाय, रोहन, अमन, प्रदीप आदि मौजूद रहे। अन्त में महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 7341288028621549929

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item