aajtaktimes

शहाबुद्दीन के बाद तेज प्रताप के साथ शूटर कैफ का फोटो वायरल

पटना । बिहार में सत्तारुढ़ महागठबंधन के बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में फरार संदिग्ध मो. कैफ उर्फ बंटी की तस्वीर आने के बाद अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ बंटी की तस्वीर वायरल हुयी है ।
पत्रकार श्री रंजन की हत्या के मामले में फरार चल रहे बंटी की तस्वीर पहले राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के जेल से जमानत पर छूटने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हुयी थी । इस तस्वीर में बंटी को पूर्व सांसद के साथ खड़ा देखा गया था । इसके बाद आज बंटी की तस्वीर स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप के साथ सोशल मीडिया में वायरल हुयी ।

Related

World 7407553584755515119

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item