झोला छाप चिकित्सक के चलते अबोध की गयी जान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_348.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरान बाजार में बीती रात झोला छाप चिकित्सक की लापरवाही से एक अबोध बालक की जान चली गयी। यह आरोप लगाते हुये परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। आरोपों की मानें तो उक्त बाजार में एक व्यक्ति द्वारा एक निजी चिकित्सालय खोला गया है। क्षेत्र के नदौली गांव के लगभग 2 वर्षीय एक अबोध बच्चे की तबियत बिगड़ने पर परिजन उपचार हेतु उक्त चिकित्सक के पास ले गये। परिजनों के अनुसार बच्चा सांस खींच रहा था जिस पर चिकित्सक ने कहा कि इंजेक्शन लगाना पड़ेगा। इंजेक्शन लगाते ही मुंह से झाग आने के बाद बच्चे की सांस रूक गयी जिसे चिकित्सक घर ले जाने की बात कहे तो परिजन एक अन्य चिकित्सक के पास ले गये। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिस पर परिजन चले कि रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गयी। पीड़ित परिवार ने बच्चे की मौत का कारण उक्त चिकित्सक की लापरवाही बताया।

