aajtaktimes

सपाजनों व समर्थकों ने बैठक करके कहा- रत्नाकर का निष्कासन गलत

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में गुरूवार को सेक्टर प्रभारी रामजीत यादव के नेतृत्व में बैठक हुई जहां लोगों ने मांग किया कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे का निष्कासन गलत है। वह हमेशा कार्यकर्ताओं के आन, बान, शान की लड़ाई लड़े हैं। बीते बसपा शासन में सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुये वे लाठी-डण्डा खाने के साथ जेल एवं मुकदमे भी झेले हैं। बीसों वर्षों से पार्टी को लगातार मजबूत करने वाले श्री चौबे की पार्टी में वापसी नहीं हुई तो पार्टी को कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आक्रोश झेलना पड़ेगा। इसी क्रम में रामजीत यादव ने कहा कि जफराबाद/बयालसी के कार्यकर्ताओं की लड़ाई जब श्री चौबे द्वारा लड़ा जाता था तो विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी का कहीं अता-पता नहीं था। इस अवसर पर इन्द्रजीत यादव, रवि यादव, सुबाष पाण्डेय, भानु पाण्डेय, सूबेदार पहलवान, अवधेश पाठक, शशिकान्त, रमेश राजभर, अमन गौड़, चन्द्रशेखर राजभर, अरविन्द पाण्डेय, राजेश, दीनानाथ आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में गोपीपुर में अवनीश चौबे के नेतृत्व में हुई बैठक में उपस्थित लोगों ने श्री चौबे के निष्कासन के विरोध मंे क्षेत्रीय विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी मुर्दाबाद के नारे लगाये और पार्टी नेतृत्व से मांग किया कि श्री चौबे बहुत ही जुझारू, संघर्षशील व पार्टी के निष्ठावान नेता हैं। उनकी वापसी शीघ्र न की गयी तो विधायक के खिलाफ कार्यकर्ता व समर्थक सड़क पर उतरने को बाध्य हो जायेंगे। इस अवसर पर गणेश चौबे, डा. शेष नरायन चौबे, श्रीभूषण चौबे, सूबेदार, दयाराम, रमेश, बिहारी उपस्थित रहे।
उधर सलजापुर गांव में अलगू चौबे की अगुवाई में बैठक हुई जहां लोगों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुये अपना आक्रोश जताया और मांग किया कि श्री चौबे की वापसी पार्टी नेतृत्व द्वारा अविलम्ब नहीं किया गया तो निश्चित तौर पर जफराबाद ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में सपा के लिये अच्छा नहीं होगा। इस अवसर पर अलगू चौबे, शुभम चौबे, सुरेश निषाद, रामबली निषाद, सत्यम् चौबे, शिव कुमार, रजनीश, रामफेर गौतम, सुरेन्द्र प्रजापति के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सुरहुरपुर मंे लक्ष्मीशंकर यादव के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जहां लोगों ने पार्टी द्वारा रत्नाकर चौबे के खिलाफ की कार्यवाही की निंदा किया और कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिये बसपा शासन में तमाम यातना झेला हो, उसी के खिलाफ कुछ लोगों के कहने पर पार्टी ने निष्कासन की कार्यवाही कर दी। यदि रत्नाकर की वापसी पार्टी में नहीं हुई तो विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी को जनाक्रोश झेलना पड़ेगा। इस अवसर पर शेषनाथ चौबे, दयाराम यादव, लक्ष्मीशंकर, आरपी चौबे, रामजीत यादव, चन्द्रभान यादव, सूरज विश्वकर्मा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, सुभाष पाण्डेय, अमन सिंह यादव, रमेश चन्द्र राजभर, सूबेदार प्रसाद राजभर के अलावा तमाम सपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Related

UP 3917741193308456276

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item