aajtaktimes

राहुल गाँधी की किसान यात्रा का भरवारी में हुआ स्वागत

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी । कांग्रेस की 27 साल यू पी बेहाल किसान पद यात्रा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के राहुल गाँधी कौशाम्बी पहुचे। राहुल गाँधी का रोड शो कौशाम्बी के पूरामुफ्ती से शुरू हुआ ।यात्रा के भरवारी कसबे में पहुचते ही कांग्रेस के प्रदेश संयोजक एवं व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि के नेतृत्व में भरवारी कसबे में राहुल गाँधी का भव्य स्वागत किया गया। बारिश के बावजूद लोगो की भीड़ ने राहुल का जोरदार स्वागत किया ।बारिश की वजह से राहुल अपनी बस से नहीं उतरे एवं बस से ही माइक लेकर लोगो को संबोधित करने लगे। राहुल गाँधी ने कहा की नरेन्द्र मोदी की सरकार लोगो को ठगने का कम कर रही है ।हमारी सरकार में कच्चा तेल 140 डालर प्रति बैरल था और इस समय केवल 40 डालर प्रति बैरल रेट है।नरेन्द्र मोदी की सरकार तिजोरियो में रुपया भर रही है। उन्होंने कहा की मोदी की सरकार 10-15 पूंजीपतियों का कर्ज माफ़ कर सोचते है की वह केवल उन्ही के प्रधानमन्त्री है। मोदी जी आप उन किसानो के भी प्रधानमंत्री है जो कर्ज से परेशान होकर सुसाइड कर रहे है आप उनका  कर्ज माफ़ करे।

Related

UP 8977016766659233460

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item