aajtaktimes

सपा में सस्पेंस बरकरार, निगाहें अब मुलायम पर

लखनऊ (एएनएस )। उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रही सियासी उठापटक में सस्पेंस अभी भी बरकरार है और अब सभी की निगाहें सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर टिक गयी हैं दिनभर चले घटनाक्रमों के बीच श्री यादव , पार्टी महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव दिल्ली से आज ही वापस लौटे, पार्टी अध्यक्ष ने आज शाम तीनों को ही अपने घर बुलाया और बातचीत की।
शिवपाल सिंह यादव को उन्होंने सबसे पहले बुलाया था और उनसे अकेले में बात की थी।
दिल्ली में कल दोनो की अकेले में करीब तीन घण्टे बात हुई थी।इस बीच  शिवपाल भी सीएम अखिलेश से मुलाकात कर चुके है।फिर भी अभी तक रहस्य बरकरार है।

Related

UP 348494069271599122

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item