aajtaktimes

टीईटी पास शिक्षकों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े सहायक अध्यापकों के पदो पर
अधिक से अधिक रिक्त पदों का ब्योरा शासन को बीएसए के माध्यम से भेजवाने
के सम्बन्ध में 2013 के बीटीसी प्रशिक्षण बैच जो टीईटी परीक्षा पास है।
लगभग एक दर्जन प्रशिक्षण सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव से
मिलकर एक ज्ञापन दिया। जिस पर सदर विधायक सुरेश यादव ने जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी से फोन पर वार्ता कर जनपद के परिषदीय के पदो पर पदोन्नति
व अन्तजनपदीय स्थानान्तरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण कर अगामी
पदों के लिए अधिक से अधिक सहायक अध्यापक के रिक्त पदों का विवरण सचिव
बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को भेजने का आदेश दिया। उक्त अवसर पर मुख्य
रूप से जिला महासचिव अनिल यादव, मो. रिजवान संजय, विनोद यादव संजय
मिश्रा, पंकज चतुर्वेदी, अभिजीत श्रीवास्तव, रामेन्द्र वर्मा, मिथुन
सिंह, सन्दीप वर्मा, प्रीति वर्मा, विवेक शुक्ला, प्रियका वर्मा, अर्चना
सुमन, अर्चना वर्मा, सत्यनाम वर्मा, सुधांशु वर्मा, विकास वर्मा आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 8073842360399968665

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item