aajtaktimes

ग्राम पंचायतो में लागू की गयी योजनाओं की हो गहन जांच: सीडीओ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद में सभी ग्राम पंचायतों में प्रभावी एवं समेकित ग्राम
पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण
कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित स्वर्ण जयन्ती सभागार में पंचायतराज
विभाग द्वारा किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए समस्त खण्ड विकास अधिकारियों
एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को 2िनर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों के
समग्र और समेकित विकास के दृष्टिगत ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण
हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम में सारे पहलुओं की गहन जानकारी करें। किसी भी
स्तर पर संशय हो, उसका समाधान इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में कराये। कार्य
योजना निर्माण हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य
विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के ठोस एवं समग्र विकास हेतु
पंचवर्षीय और वार्षिक ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार कराने के निर्देश
शासन द्वारा दिये गये है। इन योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में संसाधनों
की बेहतर उपलब्धता हो सकेगी। उन्होने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में
सहभागी नियोजन द्वारा ग्राम पंचायत की क्षमता एवं संसाधन का आकलन करते
हुए उनकी जरूरतों के हिसाब से बेहतर ढंग से विकास कार्य कराये जा सकेंगे।
ग्राम पंचायत विकास योजना के माध्यम से पंचायत का सर्वाणींण विकास हो
सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनआईआरडी हैदराबाद के पंचायतराज
कार्यक्रमों के विषय विशेषज्ञ डा. अनुपम पाण्डेय और अनीता गौतम ने
कार्ययोजना बनाये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया। जिला पंचायतराज
अधिकारी ने भी ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण के सम्बन्ध में
महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहाकय विकास अधिकारी
पंचायत को जानकारी दी और उनके शंकाओ का समाधान किया। इस अवसर पर जिला
अर्थ संख्या अधिकारी डॉ0विनोद सिंह, सहित पंचायतराज एवं ग्राम विकास
विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related

UP 3684977204614600178

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item