दीवानी न्यायालय में नीलामी प्रक्रिया निर्धारितः अपर जिला जज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_352.html
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश नन्द लाल के आदेश के अनुपालन में न्यायालय परिसर के जजशिप में उपयोग हेतु एक उच्च गुणवत्ता के फोटोकापियर मशीन एवं इसके संचालन हेतु आवश्यक उपकरणों यथा स्टेबलाइजर आदि के क्रय हेतु पंजीकृत फर्मों से 29 सितम्बर को साढ़े 4 बजे तक निविदा आमंत्रित है। इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये अध्यक्ष क्रय समिति/अपर जिला जज कोर्ट नं. 4 ने बताया कि निविदा 30 सितम्बर को अपरान्ह 2 बजे उनके कोर्ट में खोली जायेंगी। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2016-17 हेतु जनपद न्यायालय परिसर में स्थित कैण्टीन नम्बर 3, कैण्टीन न्याय भवन, पान की दुकान नम्बर 3, फोटो स्टेट की दुकान नया भवन व स्टेशनरी की दुकान उत्तरी के लोक प्रिय हेतु निविदा 21 सितम्बर तक आमंत्रित है।

