aajtaktimes

जौनपुर में मेडिकल स्टोर से लाइव चोरी

जौनपुर । नगर के एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया एक  व्यक्ति का पर्स मेडिकल स्टोर के काउंटर से ही एक चोर ने बड़ी आसानी से पार कर दिया । चोर की ये करतूत CCTV में कैद हो गयी है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला बारादुअरिया निवासी शम्शी बुधवार की रात लगभग 8 बजे कोतवाली चौराहे पर सूरज मेडिकल पर दवा लेने गए थे । शम्शी दवा का पैसा देने के लिए पर्स निकाला तभी एक शातिर चोर काउंटर पर आया और पर्स पर हाथ साफ कर दिया । शम्शी ने जब अपना पर्स गायब देखा तो मेडिकल स्टोर के मालिक ने cctv के फुटेज खंगाला तो पता चला की पर्स कोई चोर लेकर रफू चक्कर हो गया है । शम्शी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है पुलिस फुटेज लेकर कार्यवाही में जुट गयी । शम्शी ने बताया कि पर्स में लगभग 20 हज़ार रूपए । और सऊदी का अकामा तथा ड्राइविंग लाइसेंस था ।

Related

UP 789196397276201526

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item