वैश्य एकता परिषद ने पाकिस्तानी झण्डा व पीएम का फूंका पुतला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_353.html
जौनपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला व पाकिस्तान का झण्डा फूंकर उरी में शहीद हुये 18 जवानों को श्रद्वाजंलि अर्पित किया। साथ ही कहा कि हमें अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गर्व है कि उन्होंने शार्क सम्मेलन में जाने के लिये मना कर दिया। प्रधानमंत्री के इस कदम से 4 और देशों ने भी शार्क सम्मेलन में जाने से मना कर दिया। मण्डल उपाध्यक्ष श्याम चन्द्र गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान से कश्मीर पर आये दिन जो हमला हो रहा है वह निंदनीय है। नगर अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर का सपना देखना बन्द करे। जिला कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर जिला प्रभारी महेन्द्र नाथ सेठ, राधेरमण जायसवाल, पवन जायसवाल, गौतम सोनी, विकास अग्रहरि, चन्द्रेश साहू, प्रदीप जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, कल्लू नेता, राम आसरे साहू, इन्द्रजीत देववंशी, शिवा गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, रोहन जायसवाल, ज्ञानचन्द्र गुप्ता, अशोक सिंह, अविनाश गुप्ता, रमाशंकर सेठ, राधेश्याम जायसवाल, रवि गुप्ता मौजूद रहे।
