सेना ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब : सोनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_733.html
नयी दिल्ली (एएनएस )। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी ठिकानों पर सेना की सीमित कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) का समर्थन करते हुए आज कहा कि देश की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है।
श्रीमती गांधी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सीमा पार जाकर सेना ने घुसपैठ रोकने के लिए आतंकवादियों के ठिकानों पर जो कार्रवाई की है वह हमारे सैनिकों और देश की जनता के खिलाफ पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवाद का करारा जवाब है।
पार्टी ने उम्मीद जतायी है कि इस हमले से पाकिस्तान को यह एहसास होगा कि भारत के खिलाफ सीमा पार से हो रहे आतंकवादी हमलों के लिए वह जिम्मेदार है।