सड़क दुर्घटना मोटरसाइकिल सवार युवक की मृत्यु
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_702.html
जौनपुर (एएनएस )। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बरसठी क्षेत्र में आज ट्रक की चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामपुर क्षेत्र के मठिया दमोदरा निवासी कौशल यादव अपने बीमार पिता राम चन्दर यादव को मोटरसाइकिल पर दवा दिलाने के बाद अस्पताल से घर वापस लौट रहा था । पेट्रोल पंप के पास अचानक मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई जिससे कौशल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई और उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया ।