पंजाब में अंतराष्ट्रीय सीमा के गांव खाली कराने के निर्देश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_627.html
चंडीगढ़ (एएनएस )। कश्मीर के उरी में सेना के ठिकाने पर आतंकी हमले में 18 जवानों के शहीद होने के बाद उपजे तनाव के बाद भारतीय सेना ने सीमा पार आतंकी ठिकानेे ध्वस्त करने के लिये कल रात कार्रवाई की तथा युद्ध जैसे हालात पैदा होने के मद्देनजर पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के छह जिलों के दस किलोमीटर के दायरे के गांवों को खाली करने के निर्देश दिये गये हैं।
इस बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने वाघा सीमा पर नियमित रूप से होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह भी रद्द कर दिया है।
इस बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने वाघा सीमा पर नियमित रूप से होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह भी रद्द कर दिया है।