aajtaktimes

हैरान कर देगी समलैंगिक रिश्ते की ये अजीब दास्तान!

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दो युवतियों के समलैंगिक रिश्ते की गुत्थी उलझ गई। तीन साल से दोनों इस रिश्ते में जी रही थी। दूसरी पार्टनर जैसे ही बालिग हुई दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दूसरी पार्टनर साथ रहने को तैयार नहीं हुई, तो पहली पार्टनर थाने पहुंच गई। विवाद केवल साथ रहने का नहीं, रीमा (बदला हुआ नाम) ने अपनी प्रेमी के पिता पर रेप की कोशिश का आरोप भी लगाया।
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि 2013 में जब वे अपनी पार्टनर के घर दस दिन रही और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल रही थी, तब प्रेमी के पिता ने उसके साथ ये हरकत करने की कोशिश की थी।
उसका आरोप है कि प्रेमी का पिता उससे कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। शिकायत में दूसरा आरोप ये है कि 18 मई को शादी के बाद साथ रहने के लिए पार्टनर पर वे डेढ़ लाख रुपए खर्च कर चुकी। इनमें से कुछ पैसे अपनी मम्मी के एटीएम से निकाले तो कुछ घर में ही चोरी की। वे चाहती है कि या तो उसकी पार्टनर शादी के बाद उसके साथ रहे या पैसा लौटाए। पुलिस ने दोनों युवतियों को और उनके परिजनों को बुलाकर इस समलैंगिक रिश्ते की कड़ियां सुलझाने की कोशिश की, पर इस रिश्ते में पार्टनर दूसरी युवती ने साथ रहने से इंकार कर दिया। पहली लड़की का आरोप है कि वे घरवालों के दबाव में ऐसा कर रही है।
अब भी पहली लड़की चाहती है कि अगर उसकी पार्टनर उसके साथ शादी का संबंध निभाने को तैयार हो जाए, तो वो परिवार के साथ ही पूरे जमाने से लड़ लेगी।  उसकी हिफाजत भी करेगी। गौरतलब है कि एक साल पहले भी टोंक की दो शादीशुदा पड़ोसनों के बीच समलैंगिक रिश्ते में उस वक्त कड़वाहट आ गई जब दूसरी पार्टनर ने साथ रहने से इंकार कर दिया था..और विवाद पुलिस तक पहुंच गया था।

Related

World 1785061818945687130

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item