जागरूकता अभियान चलाकर शौचालय निर्माण करवायेंः डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_356.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई जहां कम्प्यूटर आपरेटर ज्ञानेश श्रीवास्तव का कार्यकाल 11 माह के लिये बढ़ाया गया। साथ ही वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 के इन्दिरा आवास के अवशेष शौचालयों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। इसी क्रम में समिति ने कहा कि सभी समग्र ग्राम में जागरूकता अभियान चलाकर शौचालय निर्माण का कार्य करवाया जाय। इस अवसर पर परियोजन निदेशक जिला विकास अभिकरण जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

