सीडीओ ने डीसीसी व डीएलआरसी के साथ की बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_741.html
जौनपुर । मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक हुई जहां एलडीएम ने बताया कि वार्षिक ऋण योजना 2016-17 मार्च 2016 तिमाही तक 871.87 करोड़ की प्रगति हुई है जो लक्ष्य के सापेक्ष 88 प्रतिशत है। जून 2016 को समाप्त हुये तिमाही तक 198.46 करोड़ रूपये की प्रगति हुई है जो लक्ष्य के सापेक्ष 17.22 प्रतिशत रही। साथ ही ऋण जमा अनुपात पर बताया कि माह जून 2016 समाप्त हुये तिमाही में जनपद का ऋण जमा अनुपात 27.21 प्रतिशत रहा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खरीफ 2016 में कृषकों हेतु बीमित राशि जनपद के अधिसूचित फसल हेतु अधिसूचना के अन्तर्गत निर्धारित प्रीमियम, गन्ना हेतु 1 प्रतिशत सहित अन्य फसलों हेतु 2 प्रतिशत, कृषक द्वारा वहन किया जायेगा। शेष प्रीमियम राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा 50-50 प्रतिशत अनुदान के रूप में वहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जौनपुर में कुल 112247 किसान क्रेडिट कार्ड लाभान्वित कृषक हैं जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के खरीफ मौसम हेतु 10 अगस्त तक सभी योग्य 38234 कृषकों को फसल बीमा से आच्छादित किया गया। एरिया बेस्ड डेयरी स्कीम के अन्तर्गत अगस्त माह तक 1410 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा चुका है। प्रदेश में 3000 शाखाएं खोले जाने का लक्ष्य के अन्तर्गत जिले में 76 शाखाएं खोलने का लक्ष्य था जिसमें सभी बैंकों द्वारा 59 शाखाएं खोली गयी हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं आधार सीडिंग की प्रगति पर चर्चा करते हुये आधार फीडिंग सभी खाताधारकों का कराये जाने का निर्देश दिया। साथ ही बताया कि जिले के सभी बैंकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक मित्र नियुक्त किये गये हैं जो अपने क्षेत्र में 25 हजार तक जमा निकासी खाता खोलना अटल पेंशन योजना का कार्य करेंगे। श्री प्रसाद ने सक्षम अधिकारी व अनुपस्थित अधिकारियों के विरूद्ध उनके विभागाध्यक्ष को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया कि वे विकास कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे है। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि बीमा कम्पनी द्वारा खरीफ में किसानों के बीमा नहीं कराया गया और न ही प्रचार-प्रसार कराया गया। परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि बीमा कम्पनी द्वारा किसानों के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा सूचना अवश्य दी जाय। इस अवसर पर आरबीआई से एजीएम आरके पाडेण्य, यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख विषम दास, नाबार्ड प्रबन्धक आशीष तिवारी, जिला विकास अधिकारी दयाराम, सहायक निदेशक बचत अमरावती कुशवाहा के अलावा तमाम सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

