aajtaktimes

शिवसेवा संस्थानम् ने पाकिस्तानी झण्डा जलाकर किया प्रदर्शन

जौनपुर । शिवसेवा संस्थानम् के संस्थापक स्वामी अम्बुजानन्द जी महाराज के नेतृत्व मंें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में तैनात जवानों पर आये दिन हो रहे हमले की निंदा करते हुये बीती रात जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां पाकिस्तान का झण्डा जलाया गया, वहीं कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। नगर के कोतवाली चौराहे से निकला विरोध मार्च नगर के हर चौराहों, तिराहों, बाजारों, नुक्कड़ों, गलियों का भ्रमण करते हुये सद्भावना पुल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर स्वामी जी ने देश के प्रधानमंत्री से अपील किया कि कश्मीर में सैनिकों को यह छूट दी जाय कि अगर देश के रक्षकांे पर कोई पत्थर बरसाये तो अब पैलेट गन नहीं, बल्कि सीधे गोली मार दें। इस अवसर पर स्वामी जी के साथ सौरभ यादव, मनीष सेठ, पिण्टू मौर्या, विजय चौरसिया, गौरव द्विवेदी, अरविन्द यादव बाबा, आलोक उपाध्याय, अमन जौहरी, सूरज सोनी, ज्ञानेन्द्र सिंह, मनीष यादव, राहुल यादव, भोला सिंह, छोटू, शशांक श्रीवास्तव, हरेराम केसरवानी, शीतल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आतंकी हमले में शहीद 18 वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिये पुराना चौक पर स्थित रामलीला भवन से कैंडिल मार्च निकाली गयी। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुये जेसीज चौराहे पर उन अमर शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर उमड़ी भारी भीड़ ने शहीद परिवार के प्रति सांत्वना जताते हुये कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उने साथ है। इस अवसर पर भुवनेश्वर मोदनवाल, डा. तारिक शेख, रामजी यादव, उमेश चन्द्र अग्रहरि, अर्पित जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।


Related

UP 6775694808184222195

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item