aajtaktimes

शिवसेना के पूर्व प्रमुख को मातृशोक, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर। शिवसेना के जिला प्रमुख विजय शंकर श्रीवास्तव ‘राजू’ की माता श्रीमती विभा श्रीवास्तव का 68 की अवस्था में उनके गृह निवास हुसेनाबाद में निधन हो गया। अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़कर जाने वाली श्रीमती श्रीवास्तव काफी दिनों से अस्वस्थ्य चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके छोटे बेटे विजय शंकर श्रीवास्तव ने दी। वहीं उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा।          मालूमहो कि श्रीमती श्रीवास्तवा जनपद के वरिष्ठ रंगकर्मी, अधिवक्ता, रचनाकार, नाट्यकार व फिल्म प्रोड्यूसर स्व. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव की पत्नी थीं। केराकत संवाददाता के अनुसार पत्रकार कौशलेन्द्र गिरि, रामशरण यादव, सन्तोषदेव गिरि, लाल प्रकाश राही, सुशील मिश्रा, अरूण कन्नौजिया, श्रमिक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अख्तर अली आदि ने शोक संवेदना जताया।


Related

UP 5168244163146270128

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item