अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी चयनित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_442.html
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक आशीष जायसवाल के आवास पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जहां प्रदेश महामंत्री सुबाष गुप्ता व जिला प्रभारी राजनाथ गुप्ता के उपस्थिति में आशीष जायसवाल को जिला महामंत्री बनाया गया। साथ ही गोविन्द गुप्ता बदलापुर अध्यक्ष, प्रिंस गुप्ता महामंत्री, सुनील गुप्ता सुजानगंज अध्यक्ष्, सर्वेश जायसवाल महामंत्री, मनोज उमर कोषाध्यक्ष, श्याम नारायण जायसवाल तेजी बाजार अध्यक्ष, घनश्याम उमर वैश्य महामंत्री, लालजी साव कोषाध्यक्ष बनाये गये। तत्पश्चात् सुबाष अग्रहरि, राजनाथ गुप्ता, सुनील गुप्ता ने माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर हेमंत जायसवाल, मनोज जायसवाल, भीखा उमर, संगम लाल उमर, राम लखन जायसवाल, अरविन्द सोनी, झिंकू जायसवाल, विजय मोदनवाल, मोती लाल साहू, राम चन्दर भोजवाल आदि लोग उपस्थित थे

