aajtaktimes

आजमगढ़ रैली से पहले लगा मुलायम को जोरदार झटका

आजमगढ़: सपा में चल रहे घमासान का असर मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भी दिखने लगा है। यहां 6 अक्टूबर को मुलायम सिंह की होने वाली रैली से पहले ही सपा को जोरदार झटका लगा है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव ने इस्तीफा दे दिया है। सुनील यादव, शिवपाल यादव को अध्यक्ष बनाये जाने और उनके द्वारा पार्टी नेताओं के खिलाफ की गयी कार्रवाई से नाराज चल रहे हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद से ही समाजवादी पार्टी की अंर्तकलह खुलकर सामने आ गयी है। हाल में युवजन सभा और छात्र सभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की थी लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया। बल्कि शिवपाल यादव ने अध्यक्ष का पद मिलते ही कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया।
यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में गुस्सा साफ दिख रहा है। कार्रवाई का विरोध करते हुए छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव ने भी गुरूवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने तथा युथ विंग के पदाधिकारियो पे हो रही एक पक्षीय कारवाई से क्षुब्ध है।
ज्ञात हो कि बीते बुधवार को आजमगढ़ में समाजवादी यूथ विंग के चारों जिलाध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व अपने फैसले नहीं बदलता है तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे।

Related

UP 7701031321413740673

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item