aajtaktimes

एडीएम ने कालेजों के प्राचार्यों के साथ की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में सभागार में प्राचार्यों की बैठक हुई। इस मौके पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2017 नये मतदाताओं के पंजीकरण के सम्बन्ध में निर्धारित प्रारूप पर ई-मेल पर 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाला अथवा उससे अधिक आयु वाले छात्र/छात्राओं के सम्बन्ध में सूचना 3 दिन के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही छात्र/छात्राओं के मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध करायें। इसी क्रम में उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा युवा मतदाता के जनगणना के अनुसार मतदाता न बनने वालों को विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि सभी कालेजों में मतदाता केन्द्र बनाया जाय तथा रजिस्टर भी तैयार किया जाय।


Related

UP 7053342113672023168

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item