aajtaktimes

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने जतायी नाराजगी

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई जहां डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी ने एजेण्डावार विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने 42 लैपटाप क्रय करने हेतु जिला क्रय समिति से कराने का निर्देश दिया। साथ ही 462 आशाओं का चयन आगामी 15 अक्टूबर तक पूर्ण करने का निर्देश देते हुये जिले के सभी 22 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 3 केवीए का सोलर लगवाने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत शत-प्रतिशत खातों में धन न भेजने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होंने सीएमएस महिला लिली श्रीवास्तव द्वारा कार्य मेें प्रगति न लाने पर असंतोष जताया। उन्होंने आगे कहा कि 90 प्रतिशत भुगतान होने पर ही कम्प्यूटर आपरेटर के मानदेय का भुगतान होगा। डा. महेन्द्र यादव  द्वारा शाहगंज में 5 माह में 5 आपरेशन करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि डा. महेन्द्र यादव को जिले से कार्यमुक्त करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

UP 6625202076304771493

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item