गांधी जयंती को समारोहपूर्वक मनाने की प्रशासन ने बनायी रणनीति
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_786.html
जौनपुर। नगर मजिस्टेªट/प्र.अ. उत्सव रत्नाकर मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 2 अक्टूबर (गांधी जयन्ती) समारोहपूर्वक मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई जहां निर्णय लिया गया कि प्रातः 6-7 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी। साथ ही प्रातः 8 बजे समस्त राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। 8-9 बजे तक कलेक्टेªट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा जिसके बाद खरका तिराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। प्रातः 9 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में धीमी गति साइकिल रेस का आयोजन होगा। 10-12 बजे तक जिला कारागार में खेलकूद एवं कैदियों को फल आदि का वितरण करने के बाद महात्मा गांधी एवं मद्य निषेध पर गोष्ठी होगी। 9-11 बजे तक नईगंज मोहल्ले के मलिन बस्ती में साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। इसी प्रकार तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह, सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे, डूडा अधिकारी एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर के अलावा तमाम अधिकारियों की उपस्थिति रही।

