aajtaktimes

राज्यमंत्री ने किया शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का शुभारम्भ

जौनपुर। शाहगंज के ऐतिहासिक रामलीला का मंचन शुरू हो गया जिसका उद्घाटन सूबे के राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने विधि-विधान से पूजा-पाठ करके किया। कलेक्टरगंज (गांधीनगर) में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारम्भ करते हुये श्री यादव ने कहा कि रामलीला में पूरा सहयोग मिलेगा। सुबह 10 से 4 बजे तक और शाम को 6 से सुबह 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति सहित मंच में आर्थिक सहयोग दिया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये रामलीला समिति के अध्यक्ष श्यामजी गुप्त ने मंच निर्माण के सहयोगकर्ताओं सहित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन फिरतू यादव व कैलाशनाथ जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, जवाहर लाल, अशोक अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, सुनील जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, लालचन्द्र विश्वकर्मा, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, संदीप जायसवाल, विक्की जायसवाल, नरेन्द्र गुड्डू, कमलेश अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल, त्रिभुवन नाथ, सभासद हनुमान, चन्दन अग्रहरि, असलम, अब्दुला पहलवान, परवेज, जैगम, ग्राम प्रधान सुरेन्द्र, सुभाष चन्दू के अलावा अन्य उपस्थित रहे।


Related

UP 822088238409399914

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item