aajtaktimes

प्रधानों पर की गयी लाठीचार्ज की साथियों ने की निंदा

जौनपुर। पूर्व ग्राम प्रधानों की बैठक जिलाध्यक्ष डा. राकेश मिश्र मंगला की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास पर हुई जहां गत दिवस राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के आयोजकत्व में प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में विधानसभा पर प्रदर्शन के दौरान की गयी लाठीचार्ज की निंदा की गयी। श्री मिश्र ने कहा कि किसी की आत्मिक पीड़ा को लाठी या गोली से नहीं दबाया जा सकता है। इस अवसर पर श्रीनाथ सरोज, अच्छे लाल, गौरीशंकर, फूलचन्द्र यादव, जय नारायण पाण्डेय, सुबाष यादव, हवलदार सिंह, विद्यासागर श्रीवास्तव, मेवा लाल गुप्ता, दिवाकर उपाध्याय, विजयशंकर मिश्र, कमलाकर मिश्र, जयशंकर तिवारी, महेन्द्र बिन्द, अब्बास अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन इन्द्रजीत गौतम ने किया।

Related

UP 875934559783965899

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item