युवा नेता भुवनेश्वर मोदनवाल सम्मानित, साथियों ने दी बधाई
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_502.html
जौनपुर। नगर के रूहट्टा में स्थित शाश्वत वाटिका में आयोजित युवा सम्मेलन की क्षेत्रीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने भाजपा के युवा नेता भुवनेश्वर मोदनवाल को सम्मानित किया। इस सम्मान से जहां श्री मोदनवाल अभिभूत हैं, वहीं उनके शुभचिंतकों सहित पार्टीजनों ने उन्हें बधाई दिया। मालूम हो कि श्री मोदनवाल शाहगंज में युवा भाजपा नेता हैं जो यह सम्मान प्राप्त करके युवाओं के शान बन गये। इस सम्मान पर शाहगंज के भाजपा कायकर्ताओं आदि ने श्री मोदनवाल को बधाई दिया।

