aajtaktimes

चुनाव प्रचार अध्यक्ष पद को लेकर मचा बवाल

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी में चुनाव प्रचार अध्यक्ष पद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जिला महामंत्री डा. मो. अख्तर खां ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा. संजय सिंह द्वारा जिलों से चुनाव प्रचार अध्यक्ष पद के लिये नाम मांगे गये थे। इस पर जौनपुर से उपाध्यक्ष डा. देवेश चन्द उपाध्याय का नाम प्रस्तावित किया गया परन्तु उन्होंने असमर्थता जतायी तो 45 वर्षों से कांग्रेस की सेवा करने वाले डा. मो. अख्तर खां का नाम भेजा गया। आरोप है कि उनका नाम कटवाकर शीतला प्रसाद पाण्डेय को अध्यक्ष बना दिया गया। आशंका है कि पैनल भेजने के नाम पर लीलापोती की गयी है। डा. खां ने समिति के अध्यक्ष डा. संजय सिंह से मांग किया है कि किसी भी वरिष्ठ अनुभवी कांग्रेसी नेता को उक्त जिम्मेदारी सौंपी जाय जिससे कांग्रेस के समर्पित, कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं का सही चयन किया जा सके।


Related

UP 868825036567277705

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item