aajtaktimes

शिविर में सैकड़ों मरीजों की हुई निःशुल्क जांच

जौनपुर। विश्व हृदय दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के अहियापुर में स्थित एक निजी चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जहां 424 मरीजों को परामर्श देने के साथ ही दवाएं भी वितरित की गयीं। इसके अलावा 258 मरीजों को निःशुल्क, ईसीजी, टीएमटी, टूडी इको द्वारा जांच करायी गयी। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. मनमोहन श्रीवास्तव ने किया। तत्पश्चात् शिविर में डा. जेडी सिंह, डा. आरपी तिवारी, डा. भाष्कर शर्मा, डा. आशीष यादव, डा. संजय शर्मा, डा. भूपेन्द्र सिंह ने लोगों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर कुलदीप गौड़, अवधेश मौर्य, श्रीराम बिन्द, राजेन्द्र कुमार, एचएन दूबे, उदय प्रताप, सुभाष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में अभिषेक सिंह व अभिषेक तिवारी का योगदान सराहनीय रहा।

Related

UP 2129786475619207225

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item