aajtaktimes

शिक्षक विनय यादव चुने गये रामपुर इकाई के अध्यक्ष

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के रामपुर इकाई का चुनाव विनय यादव के संयोजकत्व में बीआरसी रामपुर पर हुई। चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मो. इश्तियाक एवं लाल बहादुर यादव की देख-रेख में अध्यक्ष पद के लिये गोपाल कृष्ण पाण्डेय, मंत्री पद के लिये रवीन्द्र सिंह व कोषाध्यक्ष पद के लिये प्रभु नरायन यादव ने नामांकन किया जिसके बाद किसी अन्य द्वारा नामांकन न करने से उपरोक्त तीनों पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। तत्पश्चात् उपस्थित साथियों ने सभी का स्वागत किया जिसके बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जिलाध्यक्ष मो. असलम रहे जहां अन्य अतिथियों में जिला महामंत्री डा. अतुल प्रकाश यादव, मण्डलीय मंत्री यशवंत सिंह, डा. श्याम शरण सिंह, शिव कुमार सरोज, मो. कैश, हरिश्चन्द्र कन्नौजिया, जंग बहादुर यादव, आनन्द यादव, अखिलेश उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल, अश्वनी तिवारी, अरूण यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अन्त में राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हो गया।

Related

UP 7326772881074543552

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item