aajtaktimes

सपा में हुआ शामिल मायावती को लगा बड़ा झटका,विधायकसपा में शामिल

लखनऊ: विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक बड़ा झटका लगा है। विधायक अयोध्या प्रसाद पाल बसपा पार्टी छोड़कर अब समाजवादी (सपा) पार्टी में शामिल हो गए हैं। पाल ने मंगलवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी विचारधारा में आस्था व्यक्त की। पिछली बसपा सरकार में मंत्री रहे पाल फतेहपुर से विधायक है। इससे पहले बसपा के बाला प्रसाद अवस्थी और राजेश त्रिपाठी जैसे बड़े नेता भी पार्टी से निकल चुुके हैं।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. अशोक वाजपेई ने बताया कि पाल सपा में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी की विचाराधारा में आस्था व्यक्त की है। उन्होंने सपा को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करने की मंशा जताई। बता दें कि अयोध्या प्रसाद पाल अब तक 4 बार विधायक रह चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने टिकट कटने से नाराजगी के चलते बसपा से इस्तीफा दे दिया था।


Related

UP 1221378257466803921

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item