aajtaktimes

किसानों का एम्पलीफायर राहुल गांधी बोले, "मैं तो हु

यूपी में किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को लखीमपुर पहुंचे. यहां खाट सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने अपने आपको किसानों का एम्पलीफायर बताया.
उन्होंने कहा, “मैं किसानों का एम्पलीफायर हूं. मंच से किसान की आवाज बनकर बोल रहा हूं. मैं और कांग्रेस पार्टी किसानों, गरीबों, मजदूरों की बात करते रहेंगे.”
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने मौजूद जनता से पूछा, “आपको 15 लाख मिले क्या? नौजवानों को नौकरी मिली क्या?”
राहुल ने कहा मोदी जी झूठे वादे करते हैं. कांग्रेस पार्टी झूठ नहीं बोलती और न ही झूठे वायदे ही करती है.
राहुल ने कहा,”अब ढाई साल हो गए पर मोदी जी का एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ. किसानों की लड़ाई हमने लड़ी. भट्टा परसौल में लड़ी. जमीन का मुआवजा हमने चार गुना बढ़वाया.”
यूपी सरकार और यूपी की बेहाली का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, “सालों से यूपी फंसा हुआ है, धंसा हुआ है. कभी यूपी को हाथी ने खाया तो कभी साईकिल ने लूटा. पहले हाथी यूपी की रफ्तार रोके थी और अब पंचर साइकिल.”
राहुल ने कहा, “कभी माया, कभी मुलायम. इन दोनों ने 27 साल तक यूपी में चोरी की. मोदी जी इनसे नहीं लड़ सकते. कांग्रेस पार्टी इनसे लड़ेगी जरूर लड़ेगी.”
इससे पहले राहुल ने लखीमपुर में रोड शो किया और संकटा देवी मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने सुनहरी मस्जिद के पास मजार पर चादर भी चढ़ाई और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया.
राहुल इसके बाद बेहजम, मितौली और मोहम्मदी में किसानों से रूबरू हुए. जनसभा में ज्यादा वक्त राहुल मोदी पर हमले करते रहे. मोदी को पूंजीपतियों का नेता बताते रहे. इस दौरान राहुल को देखने हर जगह भारी भीड़ उमड़ी. युवक उनके साथ सेल्फी खींचते रहे. ढोल नगाड़ों से राहुल का खीरी जिले में जोरदार स्वागत हुआ.
राहुल के साथ जितिन प्रसाद, जफर अली नकवी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, राजीव अग्निहोत्री, माया प्रसाद, इकबाल अहमद और सूरज सिंह आदि तमाम नेता भी मौजूद रहे.

Related

UP 2504984348521282190

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item