aajtaktimes

चोरों ने दो जगहों से नगदी व सामानों को किया पा

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हूंसेपुर गांव में बीती रात दो जगहों पर चोरों ने अपना हाथ साफ करते हुये नगरी सहित काफी रूपये के सामानों को पार कर दिया। चोरी की जानकारी हल्का पुलिस को दे दिया गया है। बताया गया कि पहली चोरी लाल बहादुर यादव के घर हुई जहां सेंध लगाकर चोरों ने सोने के चैन, अंगूठी, 9 हजार रूपये नगद सहित कीमती कपड़े आदि पार कर दिया। दूसरी चोरी इसी गांव में बंझुलिया निवासी शोभनाथ यादव की चक्की में हुई जहां चोरों ने दरवाजा तोड़कर गल्ले में रखा 12 हजार रूपये पार कर दिया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार शनिवार को 6 बजे से लगातार थानाध्यक्ष को फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद 100 नम्बर पर डायल करके चोरी की सूचना दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस समय गश्त के नाम पर पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है जिससे चोरों का हौंसला बढ़ा हुआ है। एक ही रात में चोरों ने दो जगहों पर सेंध लगाकर थाना पुलिस को चुनौती दिया है। फिलहाल इस समय लगातार हो रही चोरी से लोग भय के साये में जी रहे हैं।

Related

UP 1147514043516006755

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item