aajtaktimes

दोहरे हत्याकाण्ड में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास

जौनपुर। ईंट उठाने के विवाद को लेकर गोली मारकर की गयी हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश अरविन्द मलिक ने सुनायी। मालूम हो कि बक्शा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव निवासी त्रिलोकी नाथ मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि 30 मार्च 2013 को सुबह 9 बजे वह, उनका पुत्र राहुल व चचेरा भाई ओम प्रकाश ईंट उठा रहे थे कि तभी पड़ोसी घनश्याम मिश्र सहित उनके लड़के आदर्श व आशुतोष एवं पत्नी माधुरी ने कहा कि ईंट हमारा है। इसी को लेकर विवाद हो गया जिस पर आशुतोष व माधुरी के ललकारने पर घनश्याम व आदर्श ने राहुल व ओम प्रकाश पर कट्टे से फायर कर दिया। साथ ही आशुतोष ने हाकी से पुष्पा व ओम प्रकाश को मारा। गम्भीर रूप से घायल होने पर सभी को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही राहुल व ओम प्रकाश की मौत हो गयी। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जहां सत्र परीक्षण के दौरान विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी घनश्याम व आदर्श को उपरोक्त सजा सुनायी। दोनों के पास के आला कत्ल भी बरामद हुआ था। इसके साथ ही माधुरी व आशुतोष को दोषमुक्त कर दिया।

Related

UP 2938491608009765459

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item