एलईडी वीडियो वैन से शासन की नीतियों का हुआ प्रचार-प्रसार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_12.html
जौनपुर। सुधेश ओझा निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार श्रीमंत एडमायर पब्लिसिटी लखनऊ द्वारा जनपद में एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से शासन की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार शनिवार को धर्मापुर बाजार, विकास खण्ड, मुफ्तीगंज बाजार, विकास खण्ड, केराकत विकास खण्ड, बाजार, तहसील, चन्दवक बाजार, डोभी ब्लाक, मोढ़ैला मोड़ से थानागद्दी, जलालपुर चौराहा, विकास खण्ड जलालपुर, सिरकोनी बाजार, विकास खण्ड सहित अन्य स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया गया। इसी प्रकार 4 सितम्बर को चौकियां धाम, गौराबादशाहपुर बाजार, थाना, सेवईनाला, सरैयाॉमोड़, जफराबाद बाजार, सिरकोनी तिराहा, जलालपुर चौराहा, त्रिलोचन महादेव मन्दिर, बाजार सहित अन्य जगहों पर प्रचार किया जायेगा।

