अनशनकारियों के सामने झुका पूविवि प्रशासन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_64.html
जौनपुर। पिछले 4 दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में फार्मेसी व बीटेक के छात्र-छात्राओं की मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। इस मौके पर बैठे नगर संयोजक कमल यादव व नेहा सिंह को वित्त अधिकारी एमके सिंह ने जूस पिलाकर उनका अनशन तोड़वाया जहां परिषद के विवि अध्यक्ष डा. आशुतोश सिंह, कुलसचिव डा. देवराज, अमित सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। विवि प्रशासन ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी स्कालरशिप फीस की वजह से निरस्त नहीं होगा। तत्पश्चात् जिला संयोजक विकास ओझा ने कहा कि परिषद का कार्य ही शिक्षा क्षेत्र में छात्र हित में लड़ना है। इस अवसर पर शिवांग दूबे, ज्योतिष, सौम्या, साक्षी, निधि, अभिषेक, अभिनव सहित अन्य उपस्थित रहे।

