aajtaktimes

भाविप ने मनाया तीजोत्सव, जरूरतमंदों को दिया पूजन सामग्री

जौनपुर। भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका डा. तुलिका मौर्या के नेतृत्व में शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम रूहट्टा में तीजोत्सव मनाया गया जहां डा. मौर्या सहित कार्यक्रम संयोजिका सविता गुप्ता व श्वेता अग्रहरि द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 15 महिलाओं को साड़ी का सेट, सौंदर्य प्रसाधन, पूजा की सामग्री आदि दिया गया। इसी क्रम में खेलकूद, मेंहदी, रंगोली, गीत, संगीत, वादन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां निर्णायक मण्डल के रूप में कृष्णा पाठक व डा. पूनम सिंह ने बारीकी से निरीक्षण कर सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिये चयनित किया। मेंहदी में क्रमशः सौम्या गुप्ता, अनीता, दीपा गुप्ता प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। रंगोली में ज्योति श्रीवास्तव, संगीता व ओम कुमारी, संगीत में आराधना श्रीवास्तव, सौम्या गुप्ता व दीपा गुप्ता, खेलकूद में संगीता गुप्ता, किरन मौर्या व सरस्वती चौधरी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। अन्त में तीजोत्सव 2016 की क्वीन अलका गुप्ता को चुना गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर कमला साहू, संगीता अस्थाना, वन्दना सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह, मीनू गुप्ता, रितु गुप्ता, निशा गिरि, अनीता श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, वैष्णवी मोदनवाल, सरिता, सुनीता आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 8235364944007481867

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item