aajtaktimes

नाइजीरिया में आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की की रिहाई को लेकर प्रदर्शन हुए तेज़

नाइजीरिया के मुसलमानों ने एक बड़े प्रदर्शन में भाग लेकर अपने देश के वरिष्ठ धर्मगुरू अयातुल्ला शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की तत्काल रिहाई की मांग की है।
अल-आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के उत्तरी शहर कानू के लोगों ने बड़ी संख्या में सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन किया और अयातुल्ला शेख़ ज़कज़की की गिरफ़्तारी की निंदा करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।  कानू में आयोजित विशाल धरने प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि पिछले साल दिसंबर के महीने में ज़ारिया शहर में हुए शिया मुसलमानों के नरसंहार के दोषियों पर मुक़द्दमा चलाकर उन्हें तुरंत सज़ा दी जाए।
याद रहे कि जबसे यह समाचार आए हैं कि शेख़ ज़कज़की का स्वास्थ जेल में अच्छा नहीं है उनके समर्थकों ने अयातुल्ला शेख़ ज़कज़की की रिहाई की मांग को लेकर पूरे नाइजीरिया में प्रदर्शन तेज़ कर दिए हैं। उत्तरी शहर कानू में शनिवार को हुए प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कानू में हुए प्रदर्शन में नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के एक नेता शेख़ आदम ज़ोहू ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा शेख़ ज़कज़की का स्वास्थ दिन प्रतिदिन ख़राब होता जा रहा है, हम सबको अपनी पूरी ताक़त के साथ उनकी रेहाई के लिए प्रयास करना चाहिए।
प्रदर्शन में शामिल एक महिला का कहना था कि नाइजीरिया की सरकार ने अपने कान बंद कर रखे हैं और वे शेख़ ज़कज़की की रिहाई के लिए देश के मुसलमानों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के अनुरोध को भी नहीं सुन रही है।

Related

World 8150217446353610966

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item