मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व क्षितिज पर मिली पहचान : शशि मौर्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_417.html
जौनपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा ने सेवा दिवस के रूप में मनाया । भाजपा की तेज़तर्रार नेत्री प्रदेश कार्य समिति सदस्य शशि मौर्या ने प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ के साथ कई मोहल्लों में झाड़ू लगाकर लोगो को स्वक्ष भारत रखने के लिए जागरूक किया । शशि मौर्या ने कहा कि राष्ट्र को विश्व गुरू बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे प्रयास असाध्य परिश्रम कर रहे हैं। उनके सार्थक परिणाम का प्रतिफल ही है कि विश्व की पांच शक्तिशाली राष्ट्र भारत के साथ कार्य करने को लालायित हैं। उनके नेतृत्व में हो रहे विकास से विश्व मंच पर राष्ट्र सबसे बेहतर स्थिति में खड़ा होगा। उनके साथ काम करने को विश्व के सभी राष्ट्र तत्परता से खड़े हैं। इसी लिए कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा दिवस के रुप में उनके जन्मदिन को मनाने का निर्णय लिया गया । इस मौके पर राजकुमार, धीरज ,
सुदामा देवी, विमलेश, रेखा , विद्या देवी, राधिका आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।
सुदामा देवी, विमलेश, रेखा , विद्या देवी, राधिका आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

