aajtaktimes

इण्डियन बैंक ने आयोजित की मेगा लोन मेला, कई हुये लाभान्वित

जौनपुर। इण्डियन बैंक की जनपद यााखा में शनिवार को मेगा लोन मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक कुमार प्रशान्त श्रीवास्तव ने विभिन्न योजनाओं के तहत कई ग्राहकों को लोन वितरित किया। साथ ही उन्होंने इण्डियन बैंक सिविल लाइन जनपद शाखा द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 30 लाख रुपया वितरित किया। साथ ही आटो लोन के तहत 7.5 लाख रूपये, आवास लोन के तहत 19 लाख रूपये व एमएसएमई के तहत 25 लाख रुपये का लोन दिया गया। इसके दौरान कुछ लाभार्थी जैसे -नवनीत उपाध्याय, आदित्य सिह, शिवधीर यादव, सौरभ चौरसिया सहित अन्य ने इण्डियन बैंक और शाखा प्रबंधक की सराहना किया। साथ ही धन्यवाद व्यक्त किया कि इससे हमें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर अनिल तिवारी, विवेक सरोज, रामानन्द लाल, आशा निशिता बोदरा, पुष्पा इका के अलावा तमाम अधिकारी, कर्मचारी, पात्र आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 3282034797479839252

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item