जौनपुर का एक और लाल हुआ देश के लिये शहीद
जम्मू कश्मीर के उरी में शहीद 17 जवान में जौनपुर के राजेश कुमार भी शहीद हो गए है । राजेश कुमार सिपाही के पद पर तैनात थे । राजेश कुमार सरख्वाजा थाना के भकुरा गांव के निवासी है ।पिता का नाम राजेन्द्र सिंह है । पत्नी जुली सिंह व् परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ।शव आज शाम वाराणसी पहुँचेगा वहा से वैन द्वारा जौनपुर भकुरा आयेगा
) सूबेदार करनैल सिंह, गांव- शिबू चाक, तहसील-बिशनाह, जिला-जम्मू, जम्मू-कश्मीर।
(2) हवलदार रवि पॉल, गांव- सांबा, जिला-जम्मू, जम्मू-कश्मीर।
(3) सिपाही राकेश सिंह, गांव- बद्दजा, जिला कैमूर, बिहार।
(4) सिपाही जावड़ा मुंडा, गांव- मेराल, जिला- खूटी, झारखंड।
(5) सिपाही नैमान कुजुर, गांव-गुमला, चैनपुर, झारखंड।
(6) सिपाही उइकी जनराव, गांव-नंदगांव, अमरावती, महाराष्ट्र।
(7) हवलदार एनएस रावत, गांव- राजावा, जिला-राजसमंद, राजस्थान।
(8) सिपाही गणेश शंकर, गांव- घूरापल्ली, संत कबीर नगर, यूपी।
(9) नायक एसके विद्यार्थी, गांव- बोकनारी, जिला-गया, बिहार।
(10) सिपाही बिस्वजीत घोरई, गांव- गंगा सागर, जिला- दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल।
(11) लांस नायक जी. शंकर, गांव- जाशी, जिला- सतारा, महाराष्ट्र।
(12) सिपाही जी. दालाई, गांव जमुना बलिया, हावड़ा, पश्चिम बंगाल।
(13) लांस नायक आरके यादव, गांव- बलिया, यूपी।
(14) सिपाही हरिंदर यादव, गांव- गाजीपुर, यूपी।
(15) सिपाही टीएस सोमनाथ, गांव- खडानगली, नासिक, महाराष्ट्र।
(16) हवलदार अशोक कुमार सिंह, गांव- राक्तु टोला, भोजपुर, बिहार।
(17) सिपाही राजेश कुमार सिंह, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
