aajtaktimes

जौनपुर पंहुचा शहीद राजेश सिह का शव ,गांव में कोहराम

वाराणसी । जम्मू-कश्मीर के उरी में कल आतंकवादी हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश एवं बिहार के छह जवानों का पार्थिव शरीर आज वाराणसी लाया गया, जहां उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश गाजीपुर के शहीद हरिंद्र यादव और जौनपुर शहीद राजेश सिंह का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ उनके गावों में भेज दिया गया, जबिक शहीद अशोक कुमार सिंह, राकेश सिंह, गणेश शंकर, आर0 के0 यादव के शवों को वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है, जिन्हें कल सुबह उनके गांवों में भेजे जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के आधार शिवर पर रविवार को सोते वक्त आतंकवादियों के हमले में सभी शहीद हो गए थे।

Related

UP 594195572028344001

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item