दो दिवसीय मेला शुरु, एमएलसी का हुआ जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_44.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बबुरीगांव स्थित बाबा खुशहालदास की पावन तपोस्थली पर लगने वाला
दो दिवसीय वार्षिक मेला आज मंगलवार को प्रारम्भ हुआ। मेले की औपचारिक
शुरूआत एमएलसी राजेश यादव ‘‘राजू’’ बाबा खुशहालदास की समाधि पर पुष्प
अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होने कहा कि विख्यात संत बाबा
खुशहालदास गरीबों के बडे़ हिमायती व हमदर्द थे। जनसेवा में अपना जीवन
समर्पित करने वाले ऐसे महान तपस्वी को आत्मसात् करने की आवश्यकता है
जिससे एक सफल और अच्छे समाज की स्थापना हो सके। बाबा जी ने हमेशा कौमी
एकता पर बल दिया है। सभी वर्गो के लोग उनके अनुयायी रहे है। वह स्वंय ही
प्राख्यात सूफी सन्त हाजी वारिस अली शाह के परममित्रों में से एक थे। इस
अवसर पर आयोजित विशाल दंगल में कुश्ती के पहलवानों का हाथ मिलाकर परिचय
कराया और दंगल की भी औपचारिक शुरूआत की। आकाश व धर्मेन्द्र के बीच हुई
कुश्ती में विजेता धर्मेन्द्र को 500 रूपये का व उप विजेता आकाश को 251
रूपये का पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दिनेश यादव,
महंत गोविन्ददास, रज्जन यादव, उमेश यादव, मुनेश्वर यादव, नजरूद्दीन
प्रधान, संतशरण, रामराज यादव, भूपेन्द्र यादव, अशोक यादव, हरीराम यादव,
ज्ञान सिंह यादव, सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।