सदर विधायक ने लगायी चौपाल, सुनी जनसमस्याएं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_95.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश में जब जब सपा सरकार बनी है तब तब सपा मुख्यमंत्री ने
पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। उक्त बात जनता दर्शन के दौरान
सदर विधायक सुरेश यादव ने कही। उन्होने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में
जितना विकास कार्य कराया उतना विकास कार्य किसी भी विधायक ने आज तक नही
कराया। श्री यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जो नई सोच के
ऊर्जावान व्यक्ति है। उन्होंने प्रदेश को मौलिक अवस्थापना सुविधाओं-जैसे
उच्चस्तरीय सड़क, 24 घण्टे बिजली, जलप्रबन्धन, नगरों के वैज्ञानिक विस्तार
एवं व्यवस्था की परिकल्पना के साथ ही राज्य के औद्योगिकीकरण को नये सिरे
संवारने का सफल प्रयास विगत चार वर्षों में किया। साथ ही इन प्रयासों का
समुचित लाभ प्रदेश के नागरिकों को मिल रहा है। विगत चार वर्षो के
कार्यकाल में राज्य विकास के पद पर आगे बढ़ा है तथा जनता को विभिन्न
सुविधाएं उपल्ब्ध कराने की दिशा में समाजवादी सरकार के प्रयास लगातार
जारी है। समाजवादी सरकार ने आम जन को हर वह अवसर, संसाधन, विचार, योजनाएं
और ऊर्जा उपलब्ध करायी है, जो प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए
आवश्यक है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से अवधेश रावत, बृजेश रावत, शुभम
दुबे, कामता यादव, प्रहलाद यादव, संजय मिश्रा, नन्हेंलाल यादव प्रधान,
मो. रिजवान संजय, प्रदेश सचिव छात्र सभा अरून यादव, गुड्डू यादव पल्हरी,
अमित राज, दीपक रावत, नरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, भोला यादव,
बाबुल मिश्रा बीडीसी समेत आदि लोग उपस्थित थे।