aajtaktimes

आठवें दिन भी जारी रहा लेखपालों का धरना

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अपनी छः सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के
बैनर तले जिलाध्यक्ष साकेत रावत की अगुवाई में धरना प्रदर्शन आठवें दिन
भी जारी रहा। लेखपालों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री रावत ने कहा
कि प्रदेश सरकार ने हमेशा राजस्वकर्मियों के साथ में भेदभाव किया है।
जबकि हमारे भाई बंधु सरकार के हर आदेश का सक्षरता पालन करते हैं और हर
कार्य में वह आगे रहते हैं। उन्होने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल
31337 लेखपाल हैं और इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार लेखपालों का प्रारम्भिक
वेतनमान काफी कम कर रखा है। श्री रावत ने कहा कि इस सम्बन्ध में कई बार
प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से शासन सत्ता को सूचित भी किया गया। लेकिन आज
तक उसका निदान नही किया गया। धरना प्रदर्शन में श्री रावत के अलावा जिला
मंत्री रेहान अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, रामनरेश सरोज, अंकित
यादव, लालता प्रसाद गुप्ता, मनोज सोनी, नीरज श्रीवास्तव सहित सैकड़ो
लेखपाल मौजूद थे।

Related

UP 3984117860036667733

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item