aajtaktimes

ट्रक की चपेट से युवक की मौत, पिता गम्भीर रूप से जख्मी

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के मियां चक में स्थित पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी तथा उसका पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के मठिया-दमोदरा गांव निवासी कौशल यादव अपने पिता राम चन्दर यादव को मियां चक में स्थित एक निजी अस्पताल से दवा दिलाकर अपनी मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 62 एई-0383 से वापस अपने घर दमोदरा जा रहा था। रास्ते में मियां चक की तरफ से आ रही ट्रक नम्बर यूपी 65 बीटी-4202 की चपेट में आ गया। इस हादसे में कौशल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और उसके पिता गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इधर मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर पहुंची पुलिस ने घायल रामचन्दर को उपचार हेतु जिला अस्पताल मंे भर्ती करवाया। इसके साथ ही थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।


Related

UP 5569723326919589334

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item