यादव महासभा युवा इकाई की बैठक में चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_643.html
जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा की बैठक गुरूवार को जिला उपाध्यक्ष उमा यादव की अध्यक्षता में नगर के नईगंज मंे स्थित एक होटल में हुई जहां जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा बन चुका है जो आये दिन चोरी-छिपे अपने पालतू आतंकवादियों से हमारे जांबाज सैनिकों पर हमला कर उनकी निर्मम हत्या कराते रहता है। अब समय आ गया है कि हिन्दुस्तान को भी पाकिस्तान से सारे सम्बन्ध तोड़कर उसको उसी की भाषा में जवाब देना चाहिये। इस अवसर पर धर्मेन्द्र यादव, विशाल यादव, चतुर्भुज यादव, संजय यादव, सुभाष यादव, विनोद यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

